Pesticide (कीटनाशक) एक ऐसा पदार्थ है जिसका प्रयोग किसी जीव या पौधे को मारने, उनकी संख्या नियंत्रित करने या उन्हें पीछे हटाने के लिए किया जाता है। कीटनाशकों में herbicides जो की अन्य अवांछित वनस्पति को नष्ट करने के लिए, insecticides कीड़े को नियंत्रित करने के लिए, fungicides फफूंदी या बैक्टीरिया के प्रसार को रोकने के लिए और चूहों पर नियंत्रण करने के लिए इस्तेमाल होते है।
April- April नाम की उत्पत्ति के पीछे तीन सिद्धांत है। कुछ लोगों का कहना है कि April लैटिन शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ “second" (दूसरा) होता है क्यूंकि प्राचीन कैलेंडर में April दूसरा महीना था। अन्य का दावा है कि यह लैटिन शब्द "aperire" से लिया गया है जिसका अर्थ है “to open" (खोलने के लिए) क्योंकि यह वसंत ऋतु में फूल और कलियों के खुलने को दर्शाता है। जबकि एक गुट का मानना है कि यह अप्रैल देवी Aphrodite के बाद नामित किया गया था।इस महीने में 30 दिन होते है।
To make no bones about a matter - स्पष्ट और सीधे बात करना यह अभिव्यक्ति 1459 में प्रयोग किया गया था जिसका अर्थ था "बिना कोई कठिनाई के"। इस वाक्यांश का वास्तविक स्रोत घर और चूल्हा सम्बंधित है। 15 वीं शताब्दी में इंग्लैंड में, अगर कोई किसी के प्रति असंतोष व्यक्त करना चाहता था तो वे 'make bones about it' कहते थे। इस वाक्यांश का मूल रूप 'found bones in it' था। माना जाता है कि यह एक वास्तविक घटना से सम्बंधित है जब सूप में हड्डियाँ पायी गयी थी। हड्डियों के बिना सूप पीने में कोई तकलीफ़ नहीं होती जबकि हड्डियों के साथ सूप निगलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।