एक व्यक्ति जो एक जेल या मानसिक अस्पताल में रखा गया है - Inmate
व्यक्ति जो अपने देश, दोस्तों, रिश्तेदारों आदि के प्रति वफादार नहीं है - Traitor
व्यक्ति जो एक परिवार का युवा, प्रसिद्ध सदस्य हो और अमीर परिवार में पैदा हुआ था - Scion
व्यक्ति (जानवर या खिलौना आदि) जो किसी एक समूह या संगठन का प्रतीक हो और लोगों का मानना हो कि वह उनके लिए अच्छी किस्मत लाएगा - Mascot
व्यक्ति जो एकांत में रहे विशेष रूप से धार्मिक कारणों के लिए - Hermit
व्यक्ति जिसने कुछ सबसे पहले खोजा हो और उसे लोकप्रिय करने के साथ साथ दूसरे लोगों के लिए संभव बनाये - Trailblazer
ऐसा व्यक्ति जिसका स्वयं का उद्योग हो या किसी उद्योग के एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखें - Baron
व्यक्ति जो 40 और 49 साल के बीच हो - Quadragenarian
व्यक्ति जो किसी विशेष धर्म या राजनीति के बारे में बहुत मजबूत भावनाएँ रहता हो और चाहे कि अन्य लोग भी वैसी ही भावनाएँ रखें - Zealot
एक व्यक्ति, जो एक अनैतिक जीवन (immoral life) और ख़ुशी, विशेष रूप से यौन सुख, में रुचि रखता हो - Libertine
"Better late than never"(देर आए दुरुस्त आए।)It's best to do something on time. But if you can't do it on time, do it late.
यह कहावत एक सलाह देती हैं कि कोई भी कार्य देर से करना ठीक है परन्तु यह सोचकर कि इसे फिर से नहीं किया जा सकता है बाद में पछताना ठीक नहीं। जीवन में कई बार हमें या तो अवसर नहीं मिलता है या हम अवसर खो देते है। ऐसे समय में हमें खोए हुए अवसरों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि इसकी बजाय हमें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए। हालांकि देर हो चुकी है, पर जब वह उत्साह के साथ कार्य करता है, उसे सफलता जरूर मिलती है। आज के संदर्भ में कभी कभी काम में देरी होने पर, झुंझलाहट में भी कहे जाते है।
This phrase, first recorded about 1200, appears in several early English proverb collections.
Assassin (Murderer, generally somewhat professional; esp. one who murders a prominent figure)धर्मयुद्ध (Crusades) के दौरान एक गुप्त मुस्लिम संप्रदाय के सदस्य धार्मिक कर्तव्य के रूप में ईसाई लोगों की हत्याएं और अपने दुश्मनों कोआतंकित करने लगे। ये कृत्य चरस (hashish- एक प्रकार का नशा) के प्रभाव के तहत किया जाता था, और इसलिए हत्यारों को Hashshashin रूप में जाना गया जिसका अर्थ भक्षण या चरस या धूम्रपान करने वाले लोग थे।Hashshashin शब्द बाद में assassin (हत्यारा) के रूप में विकसित हुआ।