Tsunami (सुनामी):- सुनामी एक भूकंपीय समुद्र की लहर के रूप में या एक ज्वार की लहर के रूप में जाना जाता है। आम तौर पर एक सागर या एक बड़ी झील में पानी की एक बड़ी मात्रा के विस्थापन की वजह से पानी में लहरों की एक श्रृंखला है। सुनामी पानी के नीचे आये भूकंप के द्वारा, landslides के द्वारा (1958 में Lituya bay - Alaska में), ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से हो सकता है।
ICU (Intensive Care Unit)- कभी कभी इसे intensive care भी कहा जाता है। इस इकाई का प्रयोग सबसे गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए है । यहाँ beds की एक अपेक्षाकृत छोटी संख्या होती है। विशेषज्ञ डॉक्टर consultant, anaesthetists, physiotherapists और dietitians और nurses होते है।
Intolerance (असहिष्णुता)Intolerance शब्द लैटिन के शब्द से लिया गया है - in- मतलब not और tolerantem मतलब to bear(सहन करना) होता है। Intolerance अपने से अलग किसी भी धर्म या मान्यताओं को सहन ना करना होता है। हम आमतौर पर इसका इस्तेमाल धार्मिक असहिष्णुता के लिए करते है जिसमें विभिन्न धार्मिक मान्यताओं को अस्वीकार करने के प्रति अनिच्छा होती है।
अभी हाल ही में भारत में इस शब्द का बहुत लोगों ने प्रयोग किया जिसका हर भारतीय ने पुरज़ोर विरोध किया।
भारत देश मे असहिष्णुता नहीं है और ना ही कभी हो सकता है। यहाँ हर धर्म, जाति इत्यादि को समान सम्मान दिया गया है। यह गांधीजी और गौतम बुद्ध की भूमि है जहाँ Intolerance (असहिष्णुता) जैसे शब्दों की कोई जगह नहीं है।
ग्लोबल वार्मिंग धरती के वातावरण के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी है। अभी के समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है। ग्लोबल वार्मिंग के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार तो मनुष्य और उसकी गतिविधियां (एक्टिविटीज ) ही हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार अगर इसे ना रोक गया तो 21वीं सदी में पृथ्वी का तापमान 3 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है।इसका असर तापमान बढ़ने के साथ साथ समुद्र सतह में बढ़ोतरी भी है जिसके फलस्वरूप तटीय किनारे डूब सकते है। मनुष्य और पशु - पक्षीयों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
क्रिसमस ईसाइयो का सबसे बड़ा त्यौहार है जो प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इसी दिन Jesus Christ (जीसस क्राइस्ट) का जन्म हुआ था। जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे जिन्होंने समाज को प्रेम और भाईचारे का सन्देश दिया। उन्हें ईश्वर का पुत्र मन जाता है। क्रिसमस ट्री की इस दिन बहुत महत्व रखता है।
मार्टिन लूथर ने 16 वीं सदी में पहली बार एक सदाबहार पेड़ पर candles लगाकर इस प्रथा को शुरू किया था। जर्मनी से क्रिसमस ट्री को सजाने की प्रथा शुरू हुई।
शब्द ' क्रिसमस ट्री' का इस्तेमाल पहली बार 1835 में किया गया था।
पहली बार 1510 में लातविया, रीगा में क्रिसमस ट्री को सजाया गया था।
यह एक सदाबहार पेड़ (spruce , fir या pine tree)होता है।
लोगों का मानना है कि क्रिसमस ट्री (सदाबहार पेड़) चुड़ैलों (witches), भूत (ghosts), बुरी आत्माओं (evil spirits) और बीमारियों दूर रखते है।
प्राचीन काल में यह जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता था।