Recession (मंदी) का अर्थ उस अस्थायी अवधि से है जिसके दौरान व्यापार और व्यक्तिगत गतिविधियों में आर्थिक गिरावट आ जाती है। सामान्य आर्थिक गिरावट जो छह महीने ( लगातार दो तिमाहियों ) या उससे अधिक समय के लिए हो जिसके अंतर्गत देश की GDP (gross domestic product - सकल घरेलू उत्पाद) बहुत काम हो जाती है। इसका सीधा असर औद्योगिक उत्पादन, रोजगार, वास्तविक आय और थोक- खुदरा व्यापार में दिखता है।
नए साल के पहले दिन resolution (संकल्प) लेना एक परंपरा है जिसमे व्यक्ति self-improvement (आत्म सुधार) या कुछ नया और अच्छा करने का वादा अपने आप से करता है। A New Year's resolution प्राचीन रोमन काल में शुरू हुआ, जब भगवान जानूस (जिनके नाम पर जनवरी महीने का नाम है) के भक्त अच्छे आचरण के करने का संकल्प लेते थे।तो आप भी इस नए साल में संकल्प करें और उसे पूरा भी करें।
Some facts about New Year
45 ईसा पूर्व में, इतिहास में पहली बार New Year’s Day (नया साल)1 जनवरी को मनाया गया जब जूलियन कैलेंडर प्रभाव में आया।
आधुनिक Gregorian कैलेंडर (Christian Calendar) के साथ ही जूलियन कैलेंडर में भी नया साल January 1 को ही मनाया जाता है। आज के समय में अधिकतर देश Gregorian calendar का अनुसरण करते है। अक्सर आधी रात में आतिशबाजी के नए साल का स्वागत स्वागत किया जाता है।
नए वर्ष का उत्सव प्राचीन समय में रोमन देवता Janus (जानूस) को दावत देने से शुरू हुई है जो एक नयी शुरूआत और रास्ते के देवता है।
जनवरी महीने का नाम भी इन्हीं देवता (God Janus) पर रखा हुआ है।
कई जगहों पर इनके दो चेहरे दिखाए गए है - जानूस का एक चेहरा वापस अतीत में देखता है, और दूसरा भविष्य के लिए आगे।
Shampoo- बाल धोने के लिए एक तरल साबुन। यह 18 वीं सदी में अंग्रेजी में आया जो हिंदी शब्द champo से लिया है। जिसका अर्थ निचोड़ना, गूंधना या मालिश करना होता है।
Stewing पद्धति का उपयोग करके खाना पकाने की प्रक्रिया में, भोजन को बहुत अधिक तरल (liquid) का उपयोग कर पकाया जाता है। विभिन्न प्रकार की सब्जियों को टुकड़े में या काटकर पानी के साथ बर्तन में पकाया जाता है। कभी कभी मांस, मछली या चिकन के टुकड़े का भी स्टू बनाया जाता है।इस विधि में सभी खाना एक बर्तन में एक ही समय में एक साथ पकाया जाता है।