HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
Vocabulary Tips

Wish you a very happy 67th Republic Day ('गणतंत्र दिवस)

26 Jan 2016

1) भारत में 'गणतंत्र दिवस' 26 जनवरी को मनाया जाता है।

2) आजादी के बाद एक ड्राफ्टिंग कमेटी को 28 अगस्त 1947 की मीटिंग में भारत के स्थायी संविधान का प्रारुप तैयार करने को कहा गया। 4 नवंबर 1947 को डॉ बी.आर.अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारुप को सदन में रखा गया। इसे पूरी तरह तैयार होने में लगभग तीन साल का समय लगा और 26 जनवरी 1950 को इसको लागू हुआ। साथ ही देश को पूर्णं स्वराज का सम्मान प्राप्त हुआ।

3) गणतंत्र दिवस भारत में मनाये जाने वाली तीन राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है।

4) इस दिन नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रपति परेड क़ी सलामी लेते हैं। राजपथ पर परेड का भव्य आयोजन होता है। भारतीय सेना क़ी तीनों विंग इसमें हिस्सा लेती हैं।

5) देश के सभी राज्यों क़ी राजधानियों में झंडा रोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

 

← All Vocabulary Tips