HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
Vocabulary Tips

WHAT about vs HOW about

31 May 2019

HOW ABOUT
“How About?” का प्रयोग कार्य को suggest (सुझाना) करने में या “Open” Possibilities (संभावना) को व्यक्त करने में किया जाता है। जैसे - 

How about spending the day in the city?
(शहर में दिन बिताने के बारे में क्या विचार है?)
How about we clean the house today?
(आज घर साफ़ करने के बारे में क्या विचार है?)
How about doing some shopping and then watching a movie?
(कुछ शॉपिंग और उसके बाद मूवी देखने के बारे में क्या विचार है?)

इन सभी वाक्यों में “How about…?” का प्रयोग विभिन्न कार्यों की संभावना को व्यक्त करने में किया गया है।

WHAT ABOUT
“What About?” का प्रयोग किसी आपत्ति या एक संभावित समस्या का उल्लेख करने के लिए होता है। जैसे:
What about our assignment if we go on the trip?
(अगर हम यात्रा पर जाते हैं तो हमारे काम का क्या होगा?)
What about my guitar lesson on Saturday?
(शनिवार को मेरे गिटार लेसन का क्या होगा?)

दिए गए वाक्यों में “What about…” का प्रयोग नकारात्मक दृष्टिकोण या संभावित समस्या को दर्शाने के लिए किया गया है। 

← All Vocabulary Tips