HinKhojDictionary& English Coach
Dictionary Word of the Day Word Games Vocabulary Tips ▶ Get Android App
Vocabulary Tips

शब्दों के बदलते अर्थ

19 Mar 2016

BULLY

16 वीं सदी में किसी को bully बोलना बिलकुल वैसा ही है जैसा अभी हम किसी को “darling” or “sweetheart” कहते है। यह शब्द शायद Dutch शब्द " Boel " से लिया गया है जिसका अर्थ lover or brother (प्रेमी या भाई) था।

लेकिन 17 वीं सदी में इसका एक अलग ही अर्थ सामने आया। इस समय यह एक fine fellow (अच्छा साथी), फिर blusterer (डांटनेवाला) और अंत में harasser of the weak (कमजोर को सताने वाला) हुआ।

हालांकि, 1860 के दशक के एक अमेरिकी शब्द , "bully for you" , ने पुनः इस शब्द को एक सकारात्मक भावना दी है।

← All Vocabulary Tips